पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड करने के मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

Share your love

सूत्रों के हवाले से खबर है कि यमकेश्वर प्रखंड के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित रिसॉर्ट में कार्यरत रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक के संबंधों पर सवाल खड़े होने के पश्चात आज मुख्यमंत्री ने पटवारी वैभव प्रताप को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं

आपको बता दें 20 सितंबर को राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज की गई थी गुमशुदगी रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी 18 सितंबर की रात लापता हुई, 20 सितंबर को उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज की गई। राजस्व उपनिरीक्षक वैभव प्रताप उस वक्त ड्यूटी पर थे।  सूत्रों के मुताबिक रिसॉर्ट के मालिक मुख्य आरोपित पुलकित आर्य ने 19 सितंबर को ड्यूटी पर तैनात पटवारी वैभव प्रताप को दूरभाष के जरिये घटना की जानकारी दी। जिस पर इस अधिकारी ने सलाह दी कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 24 घंटे के बाद दर्ज होती है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी के मुताबिक इस मामले में 20 सितंबर को जब वह पटवारी चौकी पहुंचे तो वहां पहले से पुलकित आर्य मौजूद था। इस पूरे प्रकरण में पटवारी वैभव की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही थी इसके साथ ही वहां अचानक छुट्टी पर भी चले गए जिसके बाद अंकिता के पिता के द्वारा पटवारी वैभव प्रताप पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.