लोकल से ग्लोबल” की दिशा में आगे बढ़ रहा चम्पावत – ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

राज्य निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका अहम, सरस महोत्सव देगा ‘वोकल फॉर लोकल’ को नई मजबूती – मंत्री
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026 में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की सहभागिता
चम्पावत के टनकपुर में आयोजित चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव – 2026 में प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री श्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 17 पशु सखियों को मोबाइल फोन वितरित किए। साथ ही 6 स्वयं सहायता समूहों को सामूहिक उद्यम हेतु रीप योजना के अंतर्गत ₹6-6 लाख के अंशदान चेक प्रदान किए तथा 3 महिलाओं को व्यक्तिगत स्वरोजगार के लिए ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता दी।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने बाल विकास विभाग की सराहनीय पहल के अंतर्गत 25 बालिकाओं के साथ सामूहिक जन्मदिवस समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर मंत्री जी ने स्वयं बालिकाओं के साथ केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा बालिकाएं समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके आत्मविश्वास को सशक्त बनाने पर जोर दिया।
अपने संबोधन में मा. मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि इस वर्ष महोत्सव को “शीतकालीन कॉर्बेट महोत्सव” की थीम के साथ आयोजित किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पर्यटन संवर्धन के साथ-साथ स्थानीय कला, संस्कृति एवं उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा फूड फेस्टिवल के माध्यम से पारंपरिक व्यंजनों को विशेष मंच प्रदान किया गया है, जिससे स्वयं सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज प्रदेश को संवारने का कार्य भी मातृशक्ति ही कर रही है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूती प्रदान करेगा और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ब्लॉक प्रमुख चंपावत अंचला बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मकेश कलखुड़िया, गौरव सैनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
