चम्पावत डीएम मनीष कुमार ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत मौके पर ही कई शिकायतों का किया निस्तारण !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

चंपावत 17 फरवरी 2026, सूवि।
गांधी मैदान टनकपुर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर का आयोजन
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं के अनुरूप “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को टनकपुर स्थित गांधी मैदान में बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने की।
इस अवसर पर प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुँचा और पेंशन, राशन कार्ड, आधार संशोधन, किसान पेंशन सत्यापन सहित विभिन्न बुनियादी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। शिविर में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पूर्ति तथा नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में लगभग 250 से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 92 शिकायतों में से 48 का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तत्काल किया गया। इसके अतिरिक्त 35 पात्र व्यक्तियों का किसान पेंशन सत्यापन कार्य भी स्थल पर ही पूर्ण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान मनिहारगोठ की प्रधान शाहाना खातून ने जल निकासी की समस्या उठाई, जबकि विभिन्न बोर्ड सदस्यों ने पाइपलाइन एवं सीवर लाइन विस्तार की मांग रखी। स्थानीय नागरिक भुवन भट्ट ने आवासीय भवनों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज विद्युत लाइनों से उत्पन्न खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने सरकारी निर्माण कार्यों में क्षेत्रीय श्रमिकों को वरीयता देने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने समाज कल्याण, पूर्ति एवं कृषि विभाग को विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए और कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना ही इस अभियान का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती, उप जिलाधिकारी टनकपुर अनुराग आर्या, तहसीलदार जगदीश नेगी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर ऋषभ उनियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
