श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जोशीमठ आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 05 लाख रुपए….

Share your love

देहरादून : जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय ने भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 05 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। यह धनराशि श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्री किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.