प्राकृतिक रंगों के साथ मनाएं सुरक्षित और स्वदेशी होली:- मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह के मार्गदर्शन एंव कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत विकास खण्ड भटवाड़ी की स्वयं सहायता समूह (SHG) की मेहनती महिलाओं द्वारा आगामी होली पर्व के लिए प्राकृतिक एवं हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं l ये रंग पूरी तरह से प्राकृतिक स्रोतों से बनाए जा रहे हैं l पालक से हरा रंग, हल्दी से पीला रंग, चुकंदर से गुलाबी/लाल रंग, गेंदा फूल से आकर्षक केसरिया रंग ये रंग न केवल त्वचा के लिए सुरक्षित हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए इन प्राकृतिक रंगों का निर्माण और विपणन कर रही है। जिनके लिये उपलब्ध स्थान
विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर,भटवाड़ी मार्केट रखे गये है l

इस होली में रसायनयुक्त रंगों की बजाय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाएं।

आइए, इस होली को सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक और महिला सशक्तिकरण के नाम करें l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.