ACMO डॉ हरेंद्र मलिक पर गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज!
Share your love
लोकजन टुडे! सुर्ख़ियों और विवादों में रहने वाले डॉक्टर हरेंद्र मलिक पर मुकदमा दर्ज हो गया है। गदरपुर सीएचसी सेंटर के अधीक्षक ओर एसीएमओ के बीच विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है। पूर्व में एसीएमओ द्वारा सीएचसी सेंटर अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब सीएचसी अधीक्षक ने एसीएमओ के खिलाफ थाना गदरपुर में फोन पर अभद्रता व गाली गलौच करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जाच शुरू कर दी है।
एसीएमओ हरेंद्र मलिक व गदरपुर सीएचसी सेंटर के अधीक्षक संजीव सरना के बीच चल रहा विवाद कम होने का नाम नही ले रहा है। हाल ही में एसीएमओ हरेंद्र मलिक द्वारा सीएचसी अधीक्षक संजीव सरना पर थाना पन्तनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक संजीव सरना द्वारा एसीएमओ हरेंद्र मलिक के खिलाफ फोन पर गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देने के मामले में गदरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को सौपी गयी तहरीर में कहा गया है कि 15 सितंबर की रात्रि लगभग साढ़े 9 बजे अपने कार्यालय सामु0 स्वा0 केन्द्र गदरपुर से डा0 हरेन्द्र मलिक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर से कोविड-19 टीकाकरण एवं बचाव कार्य के सफल संचालन हेतु दूरभाष पर अगले दिन की कार्ययोजना के सम्बन्ध में दिशा निर्देश को उद्देश्य से वार्ता के लिए फोन किया गया।
इस दौरान उन्होंने द्वारा क्रोध व्यक्त करते हुये दूरभाष पर गाली-गलोच व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पुर्व में भी वह अभद्र भाषा का प्रयोग प्रार्थी व अन्य कार्मचारी के साथ कर चुके है। 16 सितंबर को प्रार्थी डा0 हरेन्द्र मलिक से वार्ता करने के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर के यहां गये। लेकिन उस समय भी डा0 हरेन्द्र मलिक द्वारा प्रार्थी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी और कहा कि मेरे कार्यालय से बाहर निकलो । यह कहकर डा0 हरेन्द्र मलिक कार्यालय से बाहर चले गये। जिसके बाद उन्होंने उसी दिन लिखिल शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सम्मुख जाकर दी गयी ।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि यदि भविष्य में मुझ प्रार्थी या मेरे परिवार के सदस्यों को जाने –माल की हानि होती है तो उसके सम्पूर्ण जिम्मेदार डा0 हरेन्द्र मलिक ही होगें। मामले में थाना पुलिस ने एसीएमओ हरेंद्र मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
