वीर भट्टी में मलबा आने से कार और ट्रक दबे

Share your love

नैनिताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पहाड़ों पर पिछले 24 घंटे से लगातार बरसात हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जगह-जगह भारी बरसात के साथ-साथ पहाड़ों पर मलबा सड़कों पर आ रहे हैं । जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों को बेवजह पहाड़ों की ओर नहीं जाने के निर्देश भी जारी किए हैं उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डालकर पहाड़ों पर सैर सपाटा कर रहे हैं।

सोमवार सुबह नैनीताल जिले के वीरभट्टी पुल में भारी मात्रा में मलबा आ जाने से जहां रानीखेत अल्मोड़ा जाने वाले यात्रियों को नैनीताल होते हुए जाना पड़ रहा है। मलबा आने से कई जगह पर रास्ते बंद हो गए हैं। वही वीर भट्टी पर भारी मलबा आने से एक कार और ट्रक मलबे की चपेट में आ गए हैं, जिसे जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीम निकालने में जुटी हुई है।

पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है बरसात के चलते मलबा हटाने में काफी दिलकतें हो रही है। फिलहाल किसी तरह की जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह पहाड़ों की ओर ना निकले।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.