कोरोना के कहर के चलते कप्तान दलीप सिंह कुँवर ने किया यूपी/उत्तराखंड बॉर्डर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Share your love

रुद्रपुर: कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले में लगाए गए डीएम के द्वारा लॉकडाउन के तहत आज एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने पुलिस टीम के साथ रुद्रपुर- रामपुर बॉर्डर का निरीक्षण किया इसके साथ ही उन्होंने वहां व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर का साफ तौर पर कहना है कि उधम सिंह नगर जिले में संक्रमण ना फैले इसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है। वही बाहर से आने वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन और बॉर्डर पर कोरोना चेकिंग होनी बहुत जरूरी है।

जिससे संक्रमित मरीज जिले में एंट्री कर और लोगों को संक्रमित ना कर सके इसके साथ ही s.s.p. कुँवर ने पुलिस कर्मियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि कोरोना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.