Breakin Update Roorkee: कैशियर के साथ हुई लूट
Share your love
रूड़की ब्रेकिंग Update
भाजपा नेता के पेट्रोल पंप के सेल्समैन की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 33 लाख की रकम लूटी
लोकजन टुडे, रूडकी। रूडकी के भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल के मंगलौर स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैन आमीर निवासी मंगलौर की आंखों में दिनदहाड़े मिर्च पाउडर डालकर बाइक सवार बदमाशों ने 33 लाख की रकम लूट ली। घटना सोमवार को मंगलौर में हुई। जब सेल्समैन रकम जमा कराने गणेशपुरा रूडकी आ रहे थे। रास्ते में घटना को अंजाम दे दिया सूचना पर मंगलौर ओर रूडकी पुलिस मौके पर पहुची ओर बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी भी हरिद्वार से मौके पर जा रहे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। वहीं पुलिस की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताते चलें कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए थे। फिर भी पुलिस है कि अपनी आदतों से बाहर नहीं निकल पा रही है।

रुड़की में बदमाशों के हौसले बुलंद,दिनदहाड़े बदमाशो ने लूट की घटना को दिया अंजाम,पेट्रोल पंप के कैशियर के साथ हुई लूट,पेट्रोल पंप के कैश को जमा कराने जा रहा था कैशियर,नहर पटरी पर दिया घटना को अंजाम, लाखो पुलिस के।लूट से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर,सिविल अस्पताल कोतवाली क्षेत्र का मामला
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
