ब्रेकिंग : सलमान खुर्शीद के घर आगजनी और फायरिंग मामले में 4 गिरफ्तार

Share your love

नैनीताल : बीते दिनों पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के घर में आगजनी और फायरिंग करने के मामले में पुलिस को आरोपियों की तलाश कर रही थी जिसमे पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है। बता दें कि मुक्तेश्वर थाना पुलिस ने इस मामले में शामिल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई है। सभी पकड़े गए आरोपियों ने ये कुबूल किया कि उस दिन वो बवाल उन्होंने मिलकर किया था। वहीं पुलिस अब अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

आपको बता दें कि 14 नवंबर को पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक किताब लिखी है। इस किताब को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया। किताब के विरोध का असर नैनीताल में भी दिखा। सलमान खुर्शीद उनके नैनीताल स्थित कॉटेज के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया था। इतना ही नहीं इस दौरान उनके घर में भी आग लगा दी गई जिससे खासा नुकसान हुआ। साथ ही फायरिंग और तोड़फोड़ भी की गई। घर के केयरटेयर ने पुलिस को बताया था कि आगजनी करने वालों के हाथ में भाजपा का झंडा था और वो सांप्रदायिक नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.