बॉडी बिल्डर बॉबी कटारिया की बढ़ती मुश्किलें नॉन बेलेबल वारंट हुआ जारी

Share your love

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ना यूट्यूबर और बॉबी कटारिया को महंगा पड़ गया

देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को दून पुलिस अब गिरफ्तार करेगी। कटारिया के खिलाफ  कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दून पुलिस की टीमें हरियाणा और उसके अन्य ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई हैं।

पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है।

कटारिया के साथ उसका देहरादून निवासी दोस्त भी मौजूद था। इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर किया गया था। साथ ही पुलिस ने नियमानुसार पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस जारी किए। पहले कटारिया के वकील ने कहा कि वे आएंगे, लेकिन आए नहीं

पुलिस ने बताया कि कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है।

गौरतलब है कि बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। यहां वह अपने मित्र गौरव खंडेलवाल के साथ ठहरा था। खंडेलवाल के साथ वह 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था।

जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.