हरिद्वार में देह व्यापार का भंडाफोड़!

Share your love

लोकजन टुडे

हरिद्वार पुलिस में नया जोश दिखना शुरू हों गया है जोक के नये कप्तान ने आते ही अपनी टीम को सख़्त हिदायत दे दी है कि किसी भी क़ीमत पर अपराध को ख़त्म करने के लिए अब सभी की जिम्मेदारी तय कर दी है जिसके चलते सभी मातहत एक नये जोश के साथ अपराध का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुट गये है। इसी कड़ी में आज ज्वालापुर पुलिस ने देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित जुर्स कंट्री के फ्लैट में छापा मारकर सेक्स रैकेट पकड़ा है। बंगलादेशी तीन युवतियों को छुड़ाया। जबकि दो दलाल और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। ग्राहकों में एक व्यापारी, एक स्टूडेंट शामिल है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.