इस साल केदारनाथ में दिवाली मनाएगी भाजपा, पीएम मोदी के आने से पहले 7 क्विंटल फूलों से सज़ा धाम

Share your love

रुद्रप्रयाग: 5 नवम्बर को केदारनाथ धाम में पीएम नरेन्द्र मोदी का दौरे है। यहां पीएम साढ़े तीन घंटे तक रहेंगे। वही अगले दिन यानी 6 नवम्बर को बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बन्द हो जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा बाबा केदारनाथ में मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। करीब सात क्विंटल फूलों से सजे बाबा का मंदिर रात में बेहद सुन्दर नजर आ रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी रुद्रप्रयाग में पीएम नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ दौरे को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रही है। भाजपा इस बार केदारनाथ धाम में ही भव्य दीपावली मनाने के मूड में है। प्रदेश भर से भाजपा कार्यकर्ता 4 नवंबर को यहां पहुंचकर दीये जलाने वाले हैं।

शुक्रवार को सुबह 8 बजे बाबा केदारधाम पहुंचकर पीएम मोदी प्रार्थना करेंगे। सुबह 8:35 बजे मोदी आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल का उद्घाटन करेंगे और फिर पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 9:40 बजे केदारनाथ में अनेक विकास परियोजनाओं के लिए शिलान्यास करेंगे। बता दें कि केदारनाथ दौरे पर उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम मोदी एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। मंदाकिनी आस्थापथ, संगम घाट, फर्स्ट एड और पर्यटन केंद्र, अस्पताल और पुलिस थाने, कमांड व कंट्रोल सेंटर, रेन शेल्टर, प्रशासनिक कार्यालय और सरस्वती नागरिक सुविधा भवन जैसे 180 करोड़ रुपये के कई निर्माण कार्यों के लिए मोदी शिलान्यास भी करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.