2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी बनाम आप में होगा चुनावी घमासान, कांग्रेस विकल्प नहीं: दुम्का

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: उत्तराखंड में आगामी 2022 में विधानसभा चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में डूबता जहाज बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हुए हैं । खुद को आगामी चुनावों में विकल्प बताने वाली कांग्रेस का जहाज 2022 तक पूरी तरह डूब जाएगा।

आप प्रवक्ता प्रदीप दुम्का का कहना है आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी घमासान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला है । कांग्रेस कोई विकल्प के तौर पर नहीं है । जिस तरह से जनता कांग्रेस को नकार चुकी है। कोंग्रेस के पास कई धड हैं जिन्हें जनता और राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से ये तय हो गया आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी रहने वाला है ।

आप प्रवक्ता दुम्का का कहना है जिस पार्टी के नेता आपसी कलह और राजनैतिक नूराकुश्ती में उलझे हैं वो क्या प्रदेश का विकास करेंगे जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा वो क्या प्रदेश को संभालेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी तब कह रही जब उत्तराखंड की राजनीती में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े वरिष्ठ नेता आपस में उलझ रहे हैं।

यही नहीं इनकी नूराकुश्ती को जनता देख रही है और जनता आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को किसी भी विकल्प के तौर पर नहीं मान रही है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.