भाजपा नेता ने लगाए मेयर पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप

Share your love

रुड़की: रुड़की में कुछ दिनों पहले भाजपा नेता व बड़े ठेकेदार संजय गुप्ता पर नगर निगम रुड़की में जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद अब संजय गुप्ता ने एक सनसनी खेज खुलासा करते हुए कहा कि उनपर हमला करने वाला कोई और नही बल्कि नगर निगम रुड़की के मेयर है ।

उनके इस खुलासे के बाद अब पुलिस प्रशासन के साथ साथ नगर का हर व्यक्ति भी भोचंक रह गया। संजय गुप्ता ने साफ आरोप लगाया कि उन्हें मेयर के खिलाफ सूचना मांगनी महंगी पड़ रही है कि उनके घर पर नगर निगम के तीन कर्मचारी क्यो कार्य कर रहे है। जिसके बाद उन्हें उनकी सूचना का कोई जवाब नही मिला और अगर जवाब मिला तो महज उनपर हुए हमले के रूप में।

वही मेयर गौरव गोयल का कहना है उनपर लगाए गए सभी आरोप निराधार है जो इलज़ाम उनपर लगाया गया उसका कारण सिर्फ उनपर दबाव बनाकर उनसे ठेके लेने के लिए है। फिलहाल भले ही दोनों लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हो पर नगर निगम चुनाव से पहले और चुनाव जीतने के बाद तक यह दोनों लोग एक दूसरे के काफी करीब थे और एक दूसरे के हमदर्द भी कहे जाते थे। पर निगम के चुनाव जीतने के बाद दोनों के बीच काफी दूरियां बन गई अब कारण तो यह दोनों ही जानते होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *