बड़ी खबर: मंत्री हरक सिंह रावत का चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान…!

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर है। बता दें कि केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का एक बार फिर चुनाव कोलेकर बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने 2022 का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब हरक सिंह रावत ने मीडिया के सामने ये बयान दिया है बल्कि इससे पहले भी कई बार हरक सिंह रावत इस बात को कह चुके हैं कि वो 2022 का चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इतना ही नहीं हरक सिंह रावत ने यह भी कहा कि करीब उत्तराखंड की 30 ज्यादा से सीटों पर हरक सिंह रावत का जादू चलता है और करीब उत्तराखंड की पहाड़ से लेकर मैदान तक कि 30 से ज्यादा सीटों पर हरक सिंह रावत का प्रभाव है।खबर है कि 2022 में उनकी बहू अनुकृति चुनाव के मैदान में उतरेंगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.