बड़ी खबर: गुजरात से ऑक्सिजन लेकर देहरादून पहुँचा सांसद अनिल बलूनी का ट्रक

Share your love

देहरादून: राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी कठिन परिस्थितियों में हमेशा जनता के साथ खड़े होते हैं। उन्होंने हमेशा से यह साबित किया है कि वह जनता के हित में सोचते हैं और जनता के लिए अनिल बलूनी लगातार काम करते आए हैं। अब जब प्रदेश में एक बार फिर से मुसीबतों के बादल छा गए हैं तब सांसद अनिल बलूनी जनता की सेवा के लिए फिर से सामने आए हैं।

अनिल बलूनी ने राज्य के लिए आक्सीजन सिलिंडर का एक ट्रक गुजरात से देहरादून भिजवाया है जो कि उत्तराखंड पहुँच चुका है। भाजपा सांसद बलूनी ने कहा कि उनकी पिछले दिनों मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति पर चर्चा हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई। साथ ही संक्रमितों की संख्या के अनुपात में अधिक आक्सीजन सिलिंडर की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलिंडर उपलब्ध होने पर उन्हें बार-बार भरवा कर ज्यादा से ज्यादा पीड़ि‍तों को जरूरत होने पर आक्सीजन दी जा सकती है।

बलूनी के मुताबिक उन्होंने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक आक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की थी। यह ट्रक बुधवार को कच्छ, गुजरात से चल था, जो शुक्रवार को देहरादून पहुंच गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.