Big News: दो दिन बिजनौर से होकर चारधाम जाएंगे दिल्ली से आने वाले श्रद्धालु

Share your love

Breaking Haridwar…..

दो दिन बिजनौर से होकर चारधाम जाएंगे दिल्ली से आने वाले श्रद्धालु। गंगा दशहरा के मद्देनजर लागू रहेगा डायवर्जन। बुधवार को गंगा दशहरा और गुरुवार को निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने और चार धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दो दिन के लिए विशेष रूट प्लान बनाया गया है। जिसके तहत दिल्ली की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले वाहनों को मेरठ से मीरापुर, बिजनौर होते हुए कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर मार्ग से बद्रीनाथ और केदारनाथ भेजा जाएगा। नई दिल्ली से यमुनोत्री और गंगोत्री जाने वाले वाहनों को मेरठ से मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा, देवबंद, बिहारीगढ़ से देहरादून विकासनगर से नैनबाग होते हुए यमुनोत्री गंगोत्री धाम भेजा जाएगा। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश को दिल्ली राज्य की पुलिस को इस बाबत जानकारी दे दी गई है। संबंधित मार्ग और चौराहों पर सूचक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *