“बिग ब्रेकिंग”: एसटीएफ ने फ़र्ज़ी आर्मी मेजर को दबोचा!

Share your love

लोकजन टुडे

आर्मी का लेफ्टीनेंट गिरफ्तार (फर्जी)

विश्वस्त सूत्रों से मिली खबर पर कार्यवाही करते हुए आर्मी में फर्जी लेफ्टिनेंट बताकर फर्जी स्टार लगी यूनिफार्म पहनना और आई कार्ड आदि बना कर देहरादून और आसपास के संवेदनशील इलाको में घूमने की सूचना मिलने पर सचिन अवस्थी को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने किया गिरफ्तार।

गोपनीय स्थान पर पूछताश में अभियुक्त सचिन अवस्थि के द्वारा आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर काफी लोगो को नौकरी का लेटर देने की बात सामने आ रही है जिसकी एवज में पैसा लेना पता चला है। इसके द्वारा एक व्यक्ति से आर्मी में सैनिक के पद पर भर्ती के लिए 2 लाख रुपये लिए जाना प्रकाश में आया है जिनको ये अभ्यर्थियों से अपने पीएनबी, एसबीआई के खातों में जमा करवाता था, खातों की डिटेल प्राप्त की जा रही है।

*गिरफतार व्यक्ति का नाम व पता*
सचिन अवस्थि पुत्र राजेन्द्र अवस्थि निवासी आबू नगर जी0टी0 रोड फतेहपुर।
बरामद किया गया समान
एक लेपटोप, दो मोबाईल फोन, विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, आर्मी आफिसर के फर्जी पहचान पत्र, आर्मी में भर्ती के फर्जी ज्वानिंग लेटर, इण्डियन आर्मी की वर्दी/बूट और फर्जी दस्तावेज आदि अन्तर्गत धारा 170/171/419/420/ 467/468 /471 भादवि थाना क्षेत्र पटेलनगर देहरादून।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.