Big Breaking योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा बयान

Share your love

 

योग गुरु बाबा रामदेव का बयान– देश मे इन चुनाव में एक बार फिर से बनेगी एनडीए की सरकार, मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री, पूर्ण बहुमत से आएगी मोदी की सरकार, बाबा ने कहा ये मेरी भविष्यवाणी है।

23 मई के बाद इस देश मे कुछ लोगो का राजनीतिक स्वास्थ्य गड़बड़ हो जाएगा। उन्हें हाइपर टेंशन और हाई ब्लड प्रेशर हो जाएगा। 23 के बाद विपक्षियों को कपालभाति और अनुलोम विलोम करने की जरूरत पड़ेगी।

इस वक्त जो राजनीतिक उठापठक चल रही है, असमंजस की स्थिति है, कुछ लोग राजनीतिक अशहिष्णुता अराजकता पैदा करने की कोशीश रहे है, , उस पर विराम लगेगा और देश मे एक मजबूत और स्थिर सरकार बनेगी।

बाबा ने पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रॉड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओ द्वारा हिंसा, आगजनी के सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि अमित शाह के रोड शो पर हमला लोकतंत्र का अपमान है।
बाबा रामदेव ने पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही हिंसा पर कहा कि चुनाव में हिंसा लोकतंत्र का अपमान है। बाबा ने ममता बैनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि ममता बौखला गई है और जब गीदड़ की मौत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है,।

उंन्होने कहा कि कहावत है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि, यह कहावत ममता पर चरितार्थ हो रही है। उंन्होने कहा कि राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नही है।बाबा ने कमाल हसन द्वारा नाथूराम गोडसे को पहला हिन्दू आतंकी कहे जाने पर कहा कि कमल हासन अच्छे अभिनेता तो हो सकते है मगर अच्छे नेता नही है। उनकी नियत में खोट है और लगता है कि कमल हासन के डीएनए में भी कुछ गड़बड़ है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *