Big Breaking: तीन और लोगों को एसआईटी ने लिया हिरासत में, चल रही पूछताछ…
Share your love

छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे कई सफेदपोश एसआईटी की गिरफ्त में आ रहे हैं एसआईटी की टीम ने शुक्रवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है माना जा रहा है कि एसआईटी शाम तक इन तीनों की गिरफ्तारी कर लेगी आपको बताते चले कि कल शाम छात्रवृत्ति घोटाले में एसआईटी प्रमुख मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी ने उनसे गहनता से पूछताछ की जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो गयी थी। इस गिरफ्तारी से कई अधिकारियो की मुसीबते बढ़नी तय मानी जा रही थी , हरिद्वार के जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे अनुराग शंखधर छात्रवृत्ति घोटाले में करोड़ों के गबन और भ्रष्टाचार का आरोप है। लगातार नोटिस जारी करने के बावजूद अनुराग शंखधर एसआईटी के सामने पेश होने से बच रहे थे आज इसी कड़ी में एसआईटी ने रुड़की के प्रतिष्ठित आईएमएस कॉलेज के तीन संचालको को हिरासत में लिया है इनमें वाईपी सिंह उर्फ मुंडन, शरद कुमार और मुजीब मलिक से फिलहाल एसआईटी की टीम गहन पूछताछ करने में लगी हुई है हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों से छात्रवृत्ति घोटाले से संबंधित मामलों में पूछताछ की जा रही है हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए रोशनाबाद लाया गया है छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर एसआईटी ने जिस तत्परता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू किया है उससे छात्रवृत्ति घोटाले मुझसे जुड़े तमाम आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है आपको बता दें कि हरिद्वार के कई निजी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस के रडार पर हैं जिनके मालिकों पर पुलिस ने तेजी से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
