नशा तस्करो के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, अन्तर्राष्टीय बाजार में 15 लाख रू0 मूल्य की 03 किलो 30 ग्राम चरस के साथ 02 तस्करों को थाना प्रेमनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में जनपद मे नशे की बढती प्रवृत्ति पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु सम्पूर्ण जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक अपराध/ नगर के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग टीमें गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दिनांक 13-14/07/2023 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर 02 चरस तस्करों को कोटडा सन्तूर की तरफ से चरस की तस्करी करते हुए कोटडा सन्तूर मार्ग पर स्थित टौंस ब्रिज स्कूल पुल के पश्चिम छोर के पास से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके कब्जे से 03 किलो 30 ग्राम चरस व 4520 रु0 नकद बरामद हुये । पकडे गये व्यक्तियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में अपना नाम 01: अमित शर्मा पुत्र स्व0 राम किशन तथा 02: अजीत पुत्र ऋषिपाल बताया । भारी मात्रा मे बरामदा चरस के सम्बन्ध मे पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हम दोनो पार्टनरशिप मे चरस खरीदने व बेचने का धंधा करते है। हमे ग्राम जोधगढ पंजाब के रहने व्यक्ति जिसका नाम सतेन्द्र राणा उर्फ बिट्टू है के द्वारा चरस उपलब्ध करायी जाती हैं जिसका अच्छा खासा मुनाफा हम सतेन्द्र राणा को देते हैं। चरस को हम स्कूल/कालेज के छात्रों तथा फैक्ट्री के मजदूरों को उचित दाम मिलने पर बेचते है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0 150/23 धारा 8/20/27।/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभि0 गणों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
अभियुक्तों का विवरण:-
1-अमित शर्मा पुत्र स्व0 रामकिशन शर्मा नि0 कोटडा सन्तूर थाना प्रेमनगर देहरादून मूल पता कोलाहेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 29 वर्ष
2-अजीत पुत्र ऋषिपाल नि0 नया गांव छपार जि0 मुजफ्फरनगर उम्र 22 वर्ष
बरामद माल का विवरण:-
कुल 03 किलो 30 ग्राम अवैध चरस। (बरामद माल की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रू0)
(घटना का अनावरण करने वाली टीम को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा 10,000/- रुपए के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।)
पुलिस टीम:-
1- भास्कर लाल शाह, क्षेत्राधिकारी विकासनगर देहरादून
2- पी0डी0भट्ट थानाध्यक्ष प्रेमनगर देहरादून
3- उ0नि0 दीपक मैठाणी चौकी प्रभारी झाझरा थाना प्रेमनगर देहरादून
4- उ0नि0 मिथुन कुमार चौकी प्रभारी बिधौली थाना प्रेमनगर देहरादून
5- उ0नि0 जगमोहन राणा थाना प्रेमनगर
6- हे0का0 महेन्द्र सिंह थाना प्रेमनगर
7- का0 1050 जसवीर सिंह थाना प्रेमनगर
8- कां0 चालक जी0एस0 सैनी
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
