उत्तराखंड में बड़ा हादसा, कार समेत 8 सवार बहे, देखिए वीडियो।

Share your love

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, रामनगर में कार समेत 8 सवार बहे, एक युवती व तीन युवकों के शव बरामद ।

नैनीताल जिले के रामनगर ढेला गांव में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बह गई है। इसमें फिलहाज आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। फिलहाल रेस्क्यू कर तीन युवक व एक युवती के शव बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही एक युवती को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है  जिसे रामनगर संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती घटना से दहशत में है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है। कार व उसमें सवारों के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है।बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब नंबर की अर्टिगा कार कार सवार आठ लोग रुके थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आ गया। बहाव का अंदाजा न होने के नाते कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया।इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों के देखने पर हो हल्ला मचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया।  बाहरी राज्यों के चालकों को पानी के वेग का अंदाजा नहीं रहता और वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। रामनगर की घटना भी इसी का रूप है। जहां हादसा हुआ है वहां सामान्य  रोड है, जहां जंगल से आया पानी बह रहा है। स्थानीय भाषा में इसे रपटा कहते हैं। रपटे में पानी का वेग काफी तेज होता है। जिसका चालक के द्वारा अंदाजा नहीं लगाया गया और वह हादसे की चपेट में आ गए


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.