तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली पर बैन का खतरा, जानिए क्या है पूरा मामला

Share your love

इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है लेकिन तीसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली पर एक टेस्ट से बैन होने का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर नितिन मेनन के फैसले पर आपत्ति जाहिर की थी। कप्तान विराट कोहली काफी देर तक अंपायर के साथ उलझे रहे और उन्होंने अंपायर के साथ बहस भी की। रूट को आउट नहीं देने की वजह से कप्तान विराट कोहली काफी गुस्से में आ गए थे।

आईसीसी के नियम के मुताबिक अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाने की वजह से खिलाड़ी पर लेवल 1 या लेवल 2 के चार्ज लगते हैं। इस चार्ज की वजह से खिलाड़ी को 1 से 4 के बीच में डिमेरिट प्वाइंट दिए जाते हैं। अगर किसी खिलाड़ी को 24 महीने के अंतराल में चार डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो उस पर एक टेस्ट या दो वनडे मैचों का बैन लगाया जाता है।

विराट कोहली को 2019 के अंत में पहले ही दो डिमेरिट प्वाइंट मिल चुके हैं। अगर चेन्नई में अंपायर के फैसले पर नाराजगी दिखाने की वजह से विराट कोहली को दो या उससे ज्यादा डिमेरिट प्वाइंट मिलते हैं तो उन पर एक टेस्ट का बैन लगना तय है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.