इस वजह से PM मोदी से नहीं मिल पाए CM तीरथ…!

Share your love

देहरादून: बीते शनिवार को सीएम तीरथ दिल्ली को रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डा.हर्षवर्धन, जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ऊर्जा राज्यमंत्री आर के सिंह के साथ ही पीएम के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत से मुलाकात कर राज्य से जुड़ी लंबित योजनाओं के विस्तार से चर्चा की।

इसके बाद रविवार को सीएम तीरथ ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का वक्त मांगा था। लेकिन सीएम तीरथ पीएम मोदी से नही मिल पाए। माना जा रहा है कि कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट न होने से पीएमओ ने उन्हें मिलने का वक्त नहीं मिला। कोरोना संक्रमण की दऱ घटने पर पहली बार शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बताया गया कि सीएम ने दिल्ली जाने से पूर्व अपनी कोरोना जांच नहीं कराई थी, इसी वजह से पीएमओ से मिलने का समय नहीं मिल पाया। उधर, रविवार दोपहर प्रधानमंत्री के सलाहकार भाष्कर खुल्बे ने उत्तराखंड सदन में उनसे से भेंट की। आपको बता दें कि सोमवार को सीएम दिल्ली से वापस लौटेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.