इस वजह से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक पत्रकार ने चौथी मंजिल से लागयी छलांग

Share your love

नई दिल्ली: दिल्ली में एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक पत्रकार ने चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घायल पत्रकार को बचाने की डॉक्टरों ने पूरी कोश‍िश की लेकिन उसकी मौत हो गई। पत्रकार कोरोना पॉजिटिव था और उसकी पहले भी एक ब्रेन सर्जरी हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा में रहने वाला पत्रकार एक हिंदी दैनिक अखबार में काम करता था।

पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य के अनुसार, 24 जून को संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पत्रकार को ट्रामा सेंटर के कोविड​​-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। एम्स के एक सूत्र ने कहा, “उन्हें 24 जून को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और बाद में ‘हाई डिपेंडेंसी यूनिट’ में भेज दिया गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *