विगत दिनों हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर दून पुलिस की सराहना करते हुए हरिद्वार से आया मुस्लिम संगठन, एसएसपी दून को सौंपा ज्ञापन !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद की कमान संभालने के बाद से एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा सभी थानाध्यक्षों को सम्पूर्ण जनपद को अपराध-मुक्त बनाने हेतु अलर्ट मोड में रहने हेतु निर्देशित किया गया है।

उसी के मद्देनजर दिनांक 29/30 अप्रैल की रात्रि थाना प्रेमनगर पुलिस को पौंधा रोड पर अज्ञात बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई जिसपर थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ द्वारा स्वयं मोर्चा संभालते हुए मौके पर पहुंच कर बदमाशों का पीछा किया गया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली थानाध्यक्ष प्रेम नगर को लग गई।

जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

देहरादून पुलिस की सराहना करते मुस्लिम संगठन ने पदाधिकारी

दून पुलिस द्वारा दिखाए गए इस अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए आज हरिद्वार के बहदराबाद क्षेत्र से मुस्लिम संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी देहरादून से मुलाकात करी तथा दून पुलिस द्वारा मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश को मार गिराने पर एवं इंस्पेक्टर नरेश राठौर के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना करते हुए ज्ञापन सौंपा ।

इसके साथ ही उनके एसएसपी देहरादून द्वारा अपराधियों के विरूद्ध उठाये जा रहे सख्त कदमों की सराहना करते हुए उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करने के साथ-साथ पुलिस द्वारा कुख्यात बदमाश के विरूद्ध की गयी कार्यवाही को अपना समर्थन दिया तथा उसका विरोध करने वालों के विरूद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.