लॉक डाउन के दौरान सरकारी अनुदान न मिलने से नाराज़ भाजपाइयों ने नगरपालिका ईओ को सौपा ज्ञापन

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: सरकारी अनुदान न मिलने से भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट के नेतृव में भाजपा के शिष्टमंडल द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौपा। जिमसें भाजपाइयों ने लिखा कि फड़ व्यवसाय व नाव, घोड़ा चालको को लॉक डाउन के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन विभाग को व्यवसायिक संगठनों के लिए अनुदान दिया गया था। जो कि चार पांच माह पूर्व ही दे दिया गया था।

विभाग द्वारा कई संगठनों को यह अनुदान दे दिया गया था लेकिन कई संगठनों को अभी तक अनुदान राहत नही मिली है। लिखा कि विभाग द्वारा इन लोगो को खानापूर्ति के नाम पर परेशान किया जा रहा है। कहा कि जल्द से जल्द इन व्यवसाइयों को अनुदान राशि दी जाए।

इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष विवेक साह, संजय कुमार, विश्वकेतु वैध, संजय कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.