महंगे शौक को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

वादी मदन सिंह पवार पुत्र स्वर्गीय श्याम सिंह निवासी लक्ष्मीपुर बसंत विहार देहरादून द्वारा थाना बसंत विहार पर प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना बसंतविहार पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 28-03-26 को मुखबिर की सूचना पर दौराने चेकिंग एक संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK 07 AQ 3083 अवेंजर को चाय बागान प्राथमिक विद्यालय के पास रोक कर चेक किया गया तो बाइक सवार युवक द्वारा अपना नाम विजय बताया गया संदिग्धता प्रतीत होने पर विजय की पीठ पर टंगे काले रंग के पीट्टू बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग के अंदर पीले रंग की पन्नी में ज्वेलरी बरामद हुई जिसके संबंध में पूछने पर वह कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा उक्त ज्वेलरी वसंत विहार क्षेत्र के एक मकान का ताला तोड़कर चोरी किया जाना स्वीकार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था पूछताछ में अभियुक्त का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जाना प्रकाश में आया है।


[1] Si अशोक राठौड़ थानाध्यक्ष थाना वसंत विहार
[2] Si मुकेश नेगी
[3] HC जितेंद्र
[4] का. हेमवती नंदन बहुगुणा
[5] का. शार्दुल
[6] का. गौरव


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.