पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share your love

संवाददाता: फरमान खान

लक्सर: नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान के दौरान लक्सर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर रात एक युवक को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी है। भीकमपुर पुलिस चौकी इन्चार्ज मनोज नौटियाल मय हमराह रमेश व प्रमोद कुमार ने खानपुर गांव माड़ी के पास संदिग्ध को देखा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उससे पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार रात प्रतापपुर गांव की तरफ जाते एक संदिग्ध को रोका।

तलाशी में उसके पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की।आरोपी महक सिंह पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम प्रतापपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भीकमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपत को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.