मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद निलंबित सचिव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश…

Share your love

देहरादून

निलंबित सचिव सिंगल के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद विधानसभा के निलंबित सचिव मुकेश सिंघल के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश कर दिए हैं विधानसभा में बैक डोर भर्तियों में गंभीर अनियमितताएं बरतने पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने 25 सितंबर 2022 को सिंगल को निलंबित कर दिया था वही गलत तरीके से कई प्रमोशन देने पर उन्हें संयुक्त सचिव रैंक में भी रिवर्ट कर दिया गया था  सिंगल पर विधानसभा में 32 कर्मियों की भर्ती के लिए चयनित एजेंसी को बिल मिलने के 2 दिन के भीतर भुगतान करने का आरोप है यह परीक्षा 20 मार्च ,22 को लखनऊ की विवादित कंपनी से कराई गई थी जो उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग की परीक्षाओं में ब्लैक लिस्टेड हो चुकी है सचिव कार्मिक और सतर्कता शैलेश बगौली ने निदेशक विजिलेंस को मुकेश सिंघल के विरोधियों जांच करने के आदेश दिए हैं इसमें सिंगल की मुश्किलें बढ़नी तय है वर्तमान में हुए गैरसैंण विधानसभा से अटैच है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.