नौछमी नारायण के बाद उत्तराखंड भर्ती परीक्षा घपले मामले में नरेंद्र सिंह नेगी का आया यह गाना

Share your love

देहरादून/ कुलदीप रावत

 

यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण और विधानसभा व सचिवालय में बैकडोर नियुक्तियों को लेकर उत्तराखंड के मैदान से पहाड़ों तक घमासान मचा है।

 

 

इसी बीच गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जनगीत आया है। शनिवार को यह गीत इंटरनेट प्लेटफार्म पर जारी किया गया। जिसमें लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने जनसेवा का चोला ओढ़ने वाले नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है।

एक वक्त में नारायण दत्त तिवारी जी पर फिल्माया गया व्यंग्य लोकगीत नौछमी नारायण से उत्तराखंड ही नहीं देश के बड़े नेताओं में शुमार रहे नारायण दत्त तिवारी जी अपना चुनाव हार गए थे

कमीशन को मीट भात के बाद नेगी जी का नया गाना फिर धमाल मचा रहा है

इस गीत के बोल ‘‘तुम जनसेवक राजा ह्वोग्य लोकतंत्र मा, हम त प्रजा का प्रजा ही रैग्या लोकतंत्र मा’’ हैं। इस जनगीत के जरिये नरेंद्र सिंह नेगी ने आमजन की आवाज बनने की वकालत की है। उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जीवन शैली, समाज, सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, जल जंगल जमीन, राजनीति पर कई गीत लिखे हैं और गाये हैं। जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक दी नई धार
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कई जनगीत गाए हैं। उन जनगीतों ने उत्तराखंड आंदोलन को एक नई धार दी। राज्य बनने के बाद सत्ता और राजनीति की कुव्यवस्था पर नरेंद्र सिंह नेगी ने गीत लिखे।

रेवड़ियों की तरह लालबत्ती बांटने पर ‘‘नौछमी नारायण’’ गीत ने तो उत्तराखंड में कांग्रेस को बाहर कर रास्ता दिखाकर सत्ता परिवर्तन ही लाया। जिसके बाद भाजपा सत्ता में आयी तो नरेंद्र सिंह नेगी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार किया।

अपने इस गीत में नरेंद्र सिंह नेगी ने जन आंदोलन का स्वरूप भी दिया है। जिसमें कहा कि अब हम नेताओं की धांधली और भ्रष्टाचार को नहीं चलने देंगे। अभी तक हम सुस्त थे और अब हम जागरूक हो गए हैं।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.