यहां मगरमच्छ को पकड़ कर ग्रामीणों ने अस्पताल ले जाकर कराया एक्स-रे

Share your love

 

खबर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र की है खटीमा में जानवरों के साथ नदी पार कर रहे बच्चे के लापता होने की खबर के बाद परिजनों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया बच्चे की गायब होने की खबर पर पूरे गांव का जमघट लग गया हर कोई यह अंदेशा लगा रहा था कि मगरमच्छ बच्चे को नदी में खींच ले गया है जिसके बाद पुलिस और वन विभाग के द्वारा नदी में दिख रहे एक मगरमच्छ को पकड़कर अस्पताल ले जाकर एक्स-रे करवाना पड़ा

उधम सिंह नगर जनपद सीमांत कोतवाली क्षेत्र खटीमा यूपी बॉर्डर से लगे सुनपहर गांव में बहने वाली देवहा नदी से भैस पार कराते समय 13 वर्षीय वीर सिंह को मगरमच्छ ने पानी मे खींचा। मासूम बच्चे को मगरमच्छ द्वारा पानी में खींच कर मारने की सूचना पर ग्रामीणों द्वारा हंगामा होने लगा जिसकी सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी ढूंढने के बाद बच्चे का कोई पता नहीं लगा। ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से नदी में दिख रहे मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को वन विभाग और पुलिस की टीम खटीमा सरकारी अस्पताल में लाई। मगरमच्छ द्वारा 13 वर्षीय वीर सिंह को खाने की आशंका के चलते वन विभाग की और पुलिस की टीम के द्वारा मगरमच्छ का सरकारी अस्पताल में एक्सरे कराया गया। सरकारी अस्पताल में मगरमच्छ के एक्स-रे में पेट में कुछ नहीं मिलने के बाद वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को इलाज के लिए रुद्रपुर ले जाया गया वही बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है ग्रामीणों के द्वारा हर जगह तलाश कर ली गई है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित के परिजनों से फोन पर वार्ता कर उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.