लक्सर कोतवाली में एडिशनल एसपी स्वपन किशोर ने कोतवाली का किया निरीक्षण

Share your love

लक्सर: शनिवार को लक्सर कोतवाली में एडिशनल एसपी स्वपन किशोर ने कोतवाली का निरीक्षण किया।इस दौरान लक्सर कोतवाली में कार्यरत सभी दरोगा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे हमने इस निरीक्षण को लेकर एसपी देहात स्वपन किशोर से बात की।

उन्होंने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण है इसमें पुलिस थाना कोतवाली सभी का निरीक्षण किया जाता है। इसमें विशेषकर असलाह व अन्य किस्म के साजो सामान का निरीक्षण किया जाता है पुलिस को इनके रखरखाव के लिए जरूरी निर्देश दिए जाते हैं। समय-समय पर विभाग द्वारा आने वाले निर्देशों से अवगत कराया जाता है।

लक्सर कोतवाली में सभी दुरुस्त पाया गया है। यहां कोई खामियां नहीं मिली स्वपन किशोर ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण होने से पुलिस विभाग अलर्ट रहता है। भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण किए जाते रहेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.