एसएसपी दून के निर्देशों पर अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस,थाना कैंट पुलिस ने रोड रेज में युवक पर हमला करने वाले 5 आरोपी किए गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, ब्यूरो

एसएसपी दून के निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
रोड रेज की घटना में एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला:

दिनांक 05 मई 2026 को वादी यश मित्तल, निवासी अविरल अपार्टमेंट, कैनाल रोड, किशनपुर, देहरादून ने कोतवाली कैंट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गढ़ी कैंट स्थित दून स्कूल के पास 5 व्यक्तियों ने उनका वाहन रोककर उनके साथ मारपीट की।
शिकायत के आधार पर कोतवाली कैंट में पांचों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में के मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई:
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत मामले की गंभीरता को देखते हुए एक पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की और सभी 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार (UK-07-BH-8747) को भी सीज़ किया गया।

जांच में खुलासा:

प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया कि यह घटना रोड रेज के चलते हुई थी।
वहीं, शिकायत में बताए गए चेन और पैसे छीनने की घटना की पुष्टि नहीं हुई है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुजल पुत्र आदेश श्रीवास्तव निवासी चुक्खुवाला देहरादून, मयंक श्रीवास्तव निवासी चुक्खुवाला देहरादून, अमन निवासी चुक्खुवाला देहरादून, सुमित निवासी चुक्खुवाला देहरादून एवं यश सोनकर निवासी नेशविला रोड, देहरादून है।

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदाल महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान, कांस्टेबल मनोज उप्रेती, कांस्टेबल योगेश सैनी, कांस्टेबल सूरज राणा, कांस्टेबल दिनेश यादव शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.