आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने वर्तमान विधायक पर लगाये गम्भीर आरोप

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

 

रुड़की: 2022 के चुनाव करीब आते ही सियासी गर्माहट तेज़ होने लगी है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर पिरान कलियर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम ने मौजूदा विधायक हाजी फुरकान अहमद पर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस सालों से विकास ना करने के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता से वोट लेकर पिछले दस सालों से यहाँ की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में पिछले दस सालों से कोई विकास कार्य विधायक द्वारा नही के बराबर ही कराए गए है और क्षेत्र की जनता इस बात को लेकर काफी खफ़ा भी है इस लिए 2022 के चुनाव इस विधनसभा की जनता उन्हें मज़ा चखाने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि काफी समय से उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा की अदला बदली होती रही है पर इस बार उत्तराखंड वासियो के पास आम आदमी पार्टी बहुत बड़े विकल्प के रूप में उभर कर सामने आई है इसी बात को लेकर अब जनता का रुझान आप पार्टी की तरफ बढ़ता जा रहा है और इस बार विधनसभा चुनाव में आप पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनने जा रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.