आम आदमी पार्टी करेगी 31 को रोजगार गारंटी यात्रा का आगाज़

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

 

रुड़की: 31 अक्टूबर को रुड़की के पिरान कलियर में आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड में घोषित सीएम का चेहरा कर्नल कोठियाल पहुँचेगे और तिरँगा यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा को बेरोजगारी यात्रा का भी नाम दिया गया है क्योंकि आम आदमी पार्टी इस यात्रा में सभी उत्तराखंड के बे रोजगार लोगो को रोजगार देने की गारण्टी भी देंगे। क्योंकि उत्तराखंड के लोग आज बेरोजगारी को लेकर त्रस्त है इसको लेकर कर्नल कोठियाल के पिरान कलियर पहुँचने पर भारी संख्या में लोगो के इकट्ठा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह पूरी जानकारी आज पिरान कलियर विधानसभा प्रभारी इंजीनियर शादाब आलम ने अपने कार्यलय में पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध भी किया हैं कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में कर्नल कोठियाल के कार्यक्रम में पहुँचे। हालांकि इस तिरंगा यात्रा से चुनावी समीकरणों में कितना फरक पड़ता है यह तो आने वाला वक्त ही बता पाएगा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.