आम आदमी पार्टी ने किया जन जागरण रैली का आयोजन

Share your love

रिपोर्ट:सुशील कुमार झा

लक्सर: विधानसभा खानपुर में वरिष्ठ युवा नेता श्याम त्यागी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के द्वारा जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रुड़की जॉन प्रभारी अमित मिश्रा भी पहुंचे। रैली के पश्चात एक जनसभा का आयोजन भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

वहीं पर उपस्थित जॉन प्रभारी अमित मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड में बिजली का उत्पादन होता है और उत्तराखंड वासियों को ही बिजली महंगी मिलती है। बिजली बेरोजगारी व बढ़ती महंगाई के मुद्दों के साथ हम प्रदेश में चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने प्रदेश की जनता से वादा किया है कि हमारी सरकार आने पर प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक 5 हज़ार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

वहीं पर उपस्थित नेता आम आदमी पार्टी श्याम त्यागी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की नीति नीति से प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है और आम आदमी पार्टी की विचारधारा से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जुड़ रहे हैं। और निश्चित रूप से आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाह रही है। बड़ी संख्या में आदमी आम आदमी पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.