एसपी चम्पावत रेखा यादव की त्वरित कार्यवाही और सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, त्वरित कार्रवाई से गौशाला में लगी आग पर पाया गया काबू !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

फायर स्टेशन टनकपुर की त्वरित कार्रवाई से गौशाला में लगी आग पर पाया गया काबू रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद में आग लगने की घटना पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद के समस्त फायर स्टेशनों को आदेशित किया गया है। दिनांक 07.05.2026 को देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण व अमर सिंह अधिकारी प्राभारी फायर स्टेशन टनकपुर के नेतृत्व में फायर स्टेशन टनकपुर को सूचना प्राप्त हुई कि बोरा गोठ, टनकपुर स्थित एक गौशाला में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुँचकर फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर पंप की सहायता से गौशाला एवं भूसे में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूर्णतः बुझाया गया।इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणों एवं जनसमूह को अग्नि सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

फायर टीम LFM संतोष जोशी LFM राजेन्द्र नाथ DVR धर्मेंद्र लाल FM दलवीर सिंह FM मोहित सिंह FM विक्रम गिरी FM उमेश सिंह


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.