हल्द्वानी शहर में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से हड़कंप, इलाके में फैली दहशत !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

बड़ी सनसनी भाजपा पार्षद ने युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।

हल्द्वानी शहर में दिनदहाड़े फायरिंग की वारदात से हड़कंप, इलाके में फैली दहशत।

भाजपा पार्षद और संगठन पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर युवक की हत्या का आरोप।

जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई गोली, मौके पर ही मौत।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पार्षद को तत्काल हिरासत में लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी रिवॉल्वर को किया बरामद।

फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस, हर एंगल से खंगाला जा रहा मामला।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, परिजनों में कोहराम।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस बल तैनात, हालात पर कड़ी नजर।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.