लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

हरिद्वार में बीच सड़क लाठी–डंडों से ताबड़तोड़ हमला, दो पक्षों की भिड़ंत का वीडियो वायरल
नगर कोतवाली क्षेत्र के मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के सामने दो पक्षों में अचानक विवाद बढ़ा और देखते ही देखते लाठी–डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई।
राहगीरों के सामने हुई यह भिड़ंत कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई,
जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर बेरहमी से वार करते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराई।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो व बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि शिकायत दर्ज होते ही आरोपितों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
