“ऑपरेशन प्रहार”: एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा, रेलवे स्टेशन पर मारपीट करने वाले 06 गिरफ्तार!

Share your love

ससंवाददाता: करन सहगल

देहरादून में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के नेतृत्व में चलाई जा रही “ऑपरेशन प्रहार” मुहिम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी देहरादून की अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति और उनके कुशल मार्गदर्शन के चलते दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर लोक शांति भंग करने वाले हुदंगियों को कड़ा सबक सिखाया है।

रेलवे स्टेशन के पास मारपीट करने और शहर का माहौल खराब करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का SSP ने तुरंत लिया संज्ञान

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से जुड़ा है, जिसमें कुछ युवक देहरादून रेलवे स्टेशन के पास सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम लात-घूंसे चलाते और मारपीट करते नजर आ रहे थे। इससे आम जनता में भय का माहौल बन रहा था। कानून व्यवस्था को लेकर बेहद संवेदनशील रहने वाले एसएसपी देहरादून ने इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए अधीनस्थों को तत्काल इन हुड़दंगियों को चिन्हित कर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कप्तान के निर्देश पर पुलिस की त्वरित और सटीक कार्रवाई

एसएसपी के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए कोतवाली नगर पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी (जांच-पड़ताल) करते हुए वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान जुटाई। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने पाया कि यह सभी हुड़दंगी थाना पटेलनगर क्षेत्र के ब्रह्मपुरी और चमनपुरी के रहने वाले हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार, 27 मई को वीडियो में हुड़दंग मचाते दिख रहे सभी 6 आरोपियों को दबोच लिया।

टिकट की लाइन में विवाद से भड़की थी हिंसा

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल किया है। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जाने के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन के टिकट घर पर आए थे। इसी दौरान टिकट की लाइन में खड़े होने को लेकर कुछ अन्य युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर ही मारपीट शुरू कर दी और लोक शांति भंग की।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

फैजान (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद आसिम, निवासी- 1084 लोहिया नगर ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, साहिल (22 वर्ष) पुत्र सलीम अहमद, निवासी- मकान नंबर 03, चमन पुरी, निकट पुलिस चौकी बाजार, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, सुहैल (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हारून, निवासी- ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून,सारिक (25 वर्ष) पुत्र सब्बन खॉ, निवासी- ब्रह्मपुरी निरंजनपुर, पटेलनगर, देहरादून।अरशद (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद शब्बीर, निवासी- ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून।जुनैद (19 वर्ष) पुत्र मोहम्मद हारून, निवासी- ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून।

सराहना के पात्र बनी पुलिस टीम:

एसएसपी देहरादून के दिशा-निर्देशों को धरातल पर उतारते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपियों को कस्टडी में लेने वाली इस जांबाज पुलिस टीम में चौकी प्रभारी लक्खीबाग उपनिरीक्षक राकेश पुंडीर, कास्टेबल हारून, कास्टेबल सहदेव त्यागी, कास्टेबल राजेश कुंवर, कास्टेबल नरेंद्र, कास्टेबल लोकेंद्र शामिल थे।

एसएसपी देहरादून के इस कड़े रुख और कुशल नेतृत्व के कारण आज जनपद में हुड़दंग मचाने वालों और कानून हाथ में लेने वालों के हौसले पस्त हैं। दून पुलिस ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.