नवनियुक्त एसपी नीहारिका तोमर ने पुलिस कार्यालय ke विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा कार्यभार ग्रहण के प्रथम दिवस पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया गया औचक निरीक्षण।

​जनपद में नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नीहारिका तोमर ने कार्यभार ग्रहण करने के प्रथम दिवस पर ही पुलिस व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में आज उनके द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं का विस्तृत भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया।


​निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गोपनीय कार्यालय, आंकिक शाखा, वाचक शाखा, पुलिस कंट्रोल रूम, प्रधान लिपिक शाखा, स्थानीय अभिसूचना इकाई (LIU), क्षेत्राधिकारी पेशी, पुलिस दूरसंचार शाखा तथा सीपीसी कैन्टीन का जायजा लिया। उन्होने प्रत्येक शाखा के प्रभारियों एवं वहां नियुक्त पुलिस कार्मिकों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आवंटित जिम्मेदारियों की गहनता से जानकारी प्राप्त की।


​एसपी नीहारिका तोमर ने सभी कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी मेहनत, पारदर्शिता और लगन के साथ करें। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले आगंतुकों और फरियादियों के साथ सौम्य एवं शालीन व्यवहार रखा जाए। पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए कि आम जनता को सहायता प्राप्त करने में कोई हिचकिचाहट न हो और उन्हें हरसंभव मदद दी जा सके।


​इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए जनपद की सुरक्षा हेतु लगाए गए CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली और उनकी उपयोगिता की समीक्षा की। उन्होंने तकनीकी शाखाओं को सतर्क रहने और आधुनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए ताकि अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था में प्रभावी मदद मिल सके।


​इस निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुंडीर, निरीक्षक अभिसूचना मनोज बिष्ट, निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल, प्रधान लिपिक प्रदीप बिष्ट, आंकिक प्रदीप कुकरेती, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.