सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट न्यायालय परिसरों में चलाया जा रहा है सघन चैकिंग अभियान !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जिला न्यायाधीश उत्तरकाशी के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी की ऑफिसियल मेल आईडी पर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस व इंटेलीजेन्स के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया,

एतिहात के तौर पर माननीय न्यायालय परिसर को खाली करवाकर वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ दमकल व एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गयी हैं। टेक्निकल निरीक्षण हेतु बीडीएस की टीमें पहुँच रही हैं। एसपी उत्तरकाशी के कडे निर्देशों पर उत्तरकाशी के सभी न्यायालय परिसरों में पुलिस, इंटेलिजेन्स आदि की टीमें मुस्तैद हैं। लगातार प्रभावी चेकिंग/फ्रिस्किंग की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आमजनमानस से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुये बताया गया है कि उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एसओपी के अंतर्गत सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। धमकी भरे उक्त संदेश की जांच कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश गण, SDM भटवाड़ी, CO उत्तरकाशी, निरीक्षक LIU, SHO कोतवाली सहित पुलिस, फायर व आपदा प्रबंधन से सम्बंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.