ट्रांसजेंडर बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने की दिशा में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना की पहल !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को जन्म से ट्रांसजेंडर एवं ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रहे बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर गीता खन्ना आईसीडीएस सभागार में बैठक आयोजित की गई

बैठक का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर बच्चों के संरक्षण समावेशन एवं समग्र विकास में आ रही चुनौतियों हेतु संबंधित विभागों के मध्य रणनीति नीतियों एवं कार्य प्रणालियों पर विचार विमर्श करने के संबंध में समाजसेवी संस्थान बाल कल्याण समिति जिला बाल संरक्षण इकाई शिक्षा विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग महिला कल्याण विभाग गृह विभाग पुलिस राज्य विधि की सेवा प्राधिकरण एवं ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि को बैठक में आमंत्रित किया गया था

कार्यक्रम में डॉक्टर शिवकुमार बरनवाल सचिव उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग डॉ सतीश कुमार सिंह अनुसचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग नमिता मैं गई बाल कल्याण समिति हेमलता पांडे उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग नीतीश भदौला वह डॉक्टर डॉ इनोसो बाल रोग विशेषज्ञ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

बैठक में अध्यक्ष गीता खन्ना जन्म से ट्रांसजेंडर एवं ट्रांसजेंडर पहचान के साथ रह रहे बच्चों को समाज की बहुत सी कुरीतियां और तंज का सामना करना पड़ता है किंतु हमें निश्चित करना होगा कि ऐसे बच्चों को जो जन्म से ही मानसिक यातना से जूझ रहे हैं उन्हें बेहतर शिक्षा स्वास्थ्य सुविधाएं सुरक्षित परिवेश तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके वर्तमान में राज्य में ट्रांसजेंडर बच्चों को लेकर उनके पहचान एवं दस्तावेजी करण शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच पारिवारिक अश्विकार्यता परित्याग एवं संस्थागत देखभाल सामाजिक भेदभाव उत्पीड़न एवं हिंसा एक महत्वपूर्ण चुनौती है.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.