फुटपाथ हटाओ आंदोलन के तहत कैंडिल यात्रा निकाली गई !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

समाज सुधार सेवा समिति द्वारा फुटपाथ हटाओ आंदोलन के तहत बुद्ध पार्क हल्द्वानी से एसडीएम कोर्ट हल्द्वानी तक कैंडिल यात्रा निकाली गई। इस कैंडिल यात्रा का आयोजन समिति के संयोजक श्री दीपचंद पांडे के नेतृत्व में किया गया।
कैंडिल यात्रा में समाज सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश सिंह बिष्ट के साथ ही सुरेश बिष्ट, भगवंत सिंह राणा, पंकज आर्य, हीरालाल, मोनिका बिष्ट, शीला राणा, आशा बिष्ट सहित समिति की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने फुटपाथ अतिक्रमण के विरोध में नारे लगाए और वीडियोग्राफी के माध्यम से अपनी मांगों को दर्ज कर सरकार व प्रशासन को अवगत कराया। समिति का कहना है कि फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे जल्द हटाया जाना चाहिए।
समाज सुधार सेवा समिति के लोगों ने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों के लिए बना है ताकि चलती गाड़ियों से पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत ना हो सके और पैदल चलने वाले लोग सुरक्षित यात्रा कर सके लेकिन फुटपाथ पर अतिक्रमण करके दुकानें खोल ली गई है जिससे पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं की है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
