सतपुली के नायर घाटी महोत्सव में वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्य अतिथि के रूप में किया शिरकत !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

चौबट्टाखाल विधानसभा के सतपुली में आयोजित हो रहे दसवें नायर घाटी महोत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शिरकत किया
लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने लोगों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज का दिन अंकिता भंडारी को ही समर्पित है अपनी बात शुरू करते हुए और संबोधन के बाद अंकिता को न्याय मिले इसलिए अंत में दो मिनट का मौन रखा वहीं उन्होंने श्रद्धांजलि देने और उसको न्याय मिले इसकी प्रार्थना की।
धस्माना ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में पहले दिन से ही सरकार भी और भाजपा भी अंकिता की हत्या के पीछे की असली वजह वीआईपी की पहचान छुपाने में लगी है और आज जब इस पर्दे से राज उठ चुका है तब भी प्रदेश व केंद्र सरकार व पूरी भाजपा असलियत को छुपाने में लगी है और इस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने से साफ इंकार कर रही है।
धस्माना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता सीबीआई जांच की मांग को लेकर सड़कों पर है और हमने भी संकल्प ले लिया है कि अंकिता भंडारी प्रकरण में संलिप्त हर दोषी को सजा दिलवा कर रहेंगे।
धस्माना ने प्रदेश गठन के २५ वर्षों की राज्य की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने जैसे राज्य का सपना देखा था आज वैसा राज्य यहां के राजनेता और सरकारों बना नहीं पाई । उन्होंने कहा कि पहाड़ों की दशा खराब है और स्वास्थ्य शिक्षा व रोजगार के अभाव में पहाड़ लगातार खाली हो गए। उन्होंने कहा कि आज इस दुर्दशा के लिए सबसे बड़े दोषों यहां के जन प्रतिनिधि हैं और दूसरे नंबर पर वे लोग जो लगातार निकम्मे और नक्कारा लोगों को जीता कर विधानसभा और संसद भेज रहे हैं।
धस्माना ने कहा कि अब यहां की मातृ शक्ति व युवा शक्ति को उठ कर कमान अपने हाथों में लेनी चाहिए और परिवर्तन कर राज्य हित में कार्य करने वाले नेताओं को आगे लाना चाहिए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने श्री धस्माना का स्वागत करते हुए कहा कि सतपुली नगर पंचायत श्री सूर्यकांत धस्माना जी की ही देन है और सतपुली के लोग कभी भूल नहीं सकते जब २०१३ में श्री धस्माना ने नयार घाटी महोत्सव के मंच से ही खड़े हो कर तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री विजय बहुगुणा से फोन पर हो नगर पंचायत गठन की घोषणा करवा दी थी। चौहान में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में नगर के लिए करवाए गए कार्यों के बारे में भी प्रकाश डाला।
आज महोत्सव में दो दर्जन से अधिक महिला मंगल दलों की महिलाओं ने कीर्तन, लोक गीत व चौंफला प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संस्थापक संयोजक श्री जगदम्बा डंगवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भगवान सिंह नेगी, प्रताप सिंह राणा, श्री राजेंद्र प्रसाद नैथानी , देव किशोर नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, स्वरूप धस्माना, आनंद सिंह पुंडीर आदि उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
