राज्य में सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क हो रहा तैयार – मुख्यमंत्री !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। चारधाम ऑल वेदर रोड से लेकर भारत माला परियोजना तक, कई महत्वपूर्ण सड़कें राज्य के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने का काम कर रही हैं।

देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में है और शीघ्र ही यह पूरी तरह चालू हो जाएगा। इसके अलावा, एलिवेटेड रोड के निर्माण के पूरा होने के बाद देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ेगा, जिसे देखते हुए पहले से ही भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय से रिंग रोड के निर्माण का अनुरोध किया गया था। इस पर केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।


आगे मुख्यमंत्री ने बताया कि नंदा राजजात यात्रा को ध्यान में रखते हुए भी व्यापक सड़क निर्माण की योजना है, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इन सभी परियोजनाओं को लेकर वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। पांच तारीख को इस संबंध में बैठक प्रस्तावित है।


उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पूर्व की तरह इस बार भी पूरा सहयोग मिलेगा। इन योजनाओं के पूरा होने से न केवल राज्यवासियों बल्कि उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए भी आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.