“ऑपरेशन कालनेमि” को साकार करने हेतु एसएसपी देहरादून की टीम एलआईयू और टीम एसओजी ने 2 बांग्लादेशी महिलाएं करी गिरफ्तार!
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ में लोगो की भावनाओं व आस्थाओं से खिलवाड करने वाले, भ्रमित कर उनकी व्यक्तिगत अथवा घरेलु समस्याओं का निदान करने का प्रलोभन देते हुए उन्हें वशीभूत उनके साथ धोखाधडी करने वाले ढोंगियों एवं भेषधारियों के विरूद्व कठोर कार्रवाई करने हेतु “ऑपरेशन कालनेमि” प्रारम्भ किया हुआ है…
निर्देशों का पालन करते हुए एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में ऐसे व्यक्यिों को चिन्हित करने एवं उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए हैं…
इसी क्रम मे कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार चन्द्रबनी क्षेत्र से 02 संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया…
दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से पश्चिमी बंगाल बार्डर से भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया। दोनो महिलाओं के पास से उनके बांग्लादेशी परिचय पत्र व परिवार रजिस्टर का विवरण बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गयी…
“आपेरशन कालनेमि” के अन्तर्गत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए पूर्व में भी देहरादून में अवैध रूप से निवास कर रहे 05 बाग्लादेशी नागरिको को गिरफ्तार कर डिपोर्ट तथा 07 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी महिलाओं के नाम यासमीन पुत्री मोहम्मद तोहिद मियां निवासी सिलहट, बांग्लादेश तथा राशिदा बेगम पुत्री मौहम्मद उल्ला निवासी जिला चटग्राम बांग्लादेश है…
अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एल0आई0यू0 से महिला उपनिरीक्षक कल्पना सजवान, कांस्टेबल गौतम कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा एसओजी से उपनिरीक्षक संदीप लोहान, कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल आशीष शर्मा एवं कांस्टेबल पंकज शामिल थे…
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
