अचार संहिता लगने से पूर्व एसएसपी देहरादून ने थानाध्यक्षों और उपनिरीक्षकों के किए तबादले!

Share your love

देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने शनिवार को आठ उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। यह बदलाव पुलिस मुख्यालय के निर्देश और हाल में हुई पदोन्नतियों के मद्देनज़र किए गए हैं। प्रशासनिक सुचारुता और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण आचार संहिता लागू होने से पहले प्रभावी रूप से किया गया है।तबादले की सूची में थानाध्यक्ष और वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

उपनिरीक्षक संदीप कुमार को थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन के पद से हटाकर एसओजी शाखा में भेजा गया है…

वहीं उपनिरीक्षक मोहन सिंह को थानाध्यक्ष प्रेमनगर के पद से तबादला कर क्लेमेंटाउन थाने का नया प्रभारी बनाया गया है…

उपनिरीक्षक गिरीश नेगी को पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर रायपुर थाने के अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

उप निरीक्षक कुन्दन राम को एसओजी से स्थानांतरित कर प्रेमनगर थाने के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है,

जबकि उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर के पद से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कैंट के रूप में के रूप में तैनाती मिली है…

उप निरीक्षक अशोक राठौर को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली विकास नगर के पद पर भेजा गया है है…

इसके अलावा उपनिरीक्षक कुलदीप शाह को पटेलनगर कोतवाली से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली पटेलनगर के पद पर और उप निरीक्षक विनोद राणा को एसओजी से डोईवाला में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.